पिथौरा : 48 घंटे के भीतर लूट के चारों आरोपियों को पकड़ने में ... - CG Sandesh

पिथौरा : 48 घंटे के भीतर लूट के चारों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफ़लता.

पिथौरा, बीती रात समीप के ग्राम डोंगरीपाली के पास एक ट्रक से हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर ही पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। लूट की घटना में शामिल चारो अरोपी स्थानीय है। बहरहाल स्थानीय एस डी ओ पी कौशलेंद्र पटेल ने आज पिथौरा थाना में घटना का खुलासा किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विगत रविवार को ग्राम कुशेस्वर जिला दरभंगा बिहार निवासी जयरतन यादव अपनी ट्रक WB 23 D 8021 में अनार भर कर शोलापुर महाराष्ट् से गोजडंगा (बंगाल)जा रहा था। इस बीच पिथौरा के पास ही ट्रक में खराबी आ गयी और प्रार्थी ट्रक सुधरवाने रात कोई 12 बजे पिथौरा नगर से होते हुए टप्पा पहुंचे।

यहाँ वे किसी मिस्त्री की तलाश कर रहे थे इस बीच टप्पा के एक ढाबा के बाहर चार युवकों से प्रार्थी ने बात की तब इन युवकों ने ट्रक सुधारने की बात कही। इन आरोपियों ने एक युवक राकेश यादव को ट्रक मेकेनिक के रूप में पेश किया और उनकी ही ट्रक में बैठ कर डोंगरीपाली की ओर निकल गए। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक डोंगरिपाली मोड़ के पास रोक कर खलासी ओर प्रार्थी जयरत्न से मारपीट कर उनके पास नगद रखे 16 हजार रुपये एवम एक नग मोबाइल लूट ले गए।


इधर रात कोई एक बजे डोंगरीपाली के एक ढाबा सञ्चालक द्वारा घटना की जानकारी पिथौरा पुलिस को दी। सूचना के तत्काल बाद ए एस आई एस के तांडेकर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पिथौरा थाना प्रभारी लितेश सिंह को दी।

इसके बाद लगातार रात में ही जांच कर आरोपियों के मोबाइल ट्रेस करवाये गए। और अंततः एक अरोपी प्रशांत चौबे टप्पा से ओर तीन अरोपी सुमित शर्मा, अनिल वासुदेव एवम राकेश यादव को महासमुंद रेलवे स्टेशन से पकड़ लिए गए। आरोपीयो के पास से प्रार्थी जयरत्न का मोबाइल एवम 15 हजार रुपये नगद जपत कर लिए गए है।सभी आरोपियों पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। लूट में प्रयुक्त एक दुपहिया क्र CG 06 K 5268 भी जप्त कर ली गयी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें