पिथौरा : मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न - CG Sandesh

पिथौरा : मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

पिथौरा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार,रोक के रखे हे भूपेश सरकार कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त ग्राम पंचायतों में जो प्रधानमंत्री आवास को भुपेश सरकार द्वारा रोका गया है उसके विरोध में कार्यक्रम करने को लेकर आज भाजपा मंडल पिथौरा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेता एवं मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम रायपुर संभाग के प्रभारी शंकर अग्रवाल के मार्गदर्शन में उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि कुमार डडसेना को इस कार्यक्रम का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल द्वारा सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को अलग अलग पंचायत के कार्यक्रम कराने की जवाबदारी देते हुए सात से नौ फ़रवरी तीन दिवस के भीतर पूरे पिथौरा मंडल के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम को पूर्ण करने की जवाबदारी सौपी गयी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रेमशंकर पटेल,नरेश सिंघल,आशीष शर्मा,मन्नु लाल ठाकुर,विक्की सलुजा,जतिन ठक्कर,स्वप्निल तिवारी,दुलीकेशन साहू,जुगल प्रधान,मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें