व्यवसायी को लूटने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार - CG Sandesh

व्यवसायी को लूटने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

पणजी। गोवा पुलिस ने गुजरात के गांधीधाम में एक व्यवसायी पर हमला करने और उससे 40 लाख रुपये लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस ने कहा कि तीनों को कच्छ में उनके समकक्ष को सौंप दिया गया।

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वालसन ने बताया कि 29 जनवरी को तीन आरोपी व्यक्तियों ने अपना नगर, गांधीधाम-गुजरात के एक व्यापारी पर हमला किया था और पिस्टल से गोली मारकर व्यवसायी को गंभीर चोट पहुंचाई थी। आरोपितों ने व्यवसायी से 40 लाख रुपये लूट लिए थे।


गांधीधाम पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया था।

कलंगुट में मौजूद इन तीन आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद गोवा पुलिस ने एक टीम गठित की और उत्तरी गोवा में कैंडोलिम के पास मनु सिंह ठाकोर को पकड़ा। बाद में अन्य दो आरोपियों छत्रपाल सिंह और सूरत सिंह को एक कैसीनो जहाज से गिरफ्तार किया गया।

गोवा पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा कच्छ (पूर्व) के सब इंस्पेक्टर एस.एस. वरु के नेतृत्व में टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें