त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाए श्रद्धालु... राजिम में पुन्नी ... - CG Sandesh

त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाए श्रद्धालु... राजिम में पुन्नी मेला की हुई शुरुआत

Punni Mela 2023: माघ पूर्णिमा पर रविवार को सुबह श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम सहित रायपुर के महादेव घाट पर पुण्य स्नान और दीपदान किया। हटकेश्वर महादेव का दर्शन करके मनवांछित कामना की। स्नान का सिलसिला दिनभर चलेगा। माघ पूर्णिमा से राजिम:

पवित्र नदी में स्नान से रोग दूर होने की मान्यता
ऐसी मान्यता है किमाघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करने से शारीरिक व्याधियां दूर होती है। श्रद्घालु जल देवता से शरीर निरोगी रहने की मन्नत मांगते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान-ध्यान कर पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
नदी के पार प्रतिमा का दर्शन किया
खारुन नदी के उस पार भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा का दर्शन करने श्रद्धालु लक्ष्मण झूला से होकर गए। इस दौरान लक्ष्मण झूला में सेल्फी खिंचाने होड़ लगी रही।


पापों से छुटकारा पाने लगाते हैं डुबकी
महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं.सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया किशास्त्रोक्त मान्यता के अनुसार पापों से छुटकारा पाने और पुण्य अर्जित करने के लिए माघ माह में पूर्णिमा पर डुबकी लगाने की परंपरा है।
महाशिवरात्रि पर पुन: लगेगा मेला
पं. गोस्वामी ने बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महादेव घाट के किनारे पुन: मेला लगेगा। दूर-दूर से हजारों शिवभक्त दर्शन करने और हटकेश्वर महादेव पर जल अर्पण करने के लिए आएंगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें