सांकरा : 9.5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : 9.5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस ने 4 फरवरी को परसवानी चौक, ओवरब्रिज के नीचे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दो लोगों को एक मोटरसायकल में गांजा परिवहन करते पकड़ा है.

घटना 4 फरवरी के रात 21:20 बजे की है, पुलिस ने बताया कि परसवानी चौक एन एच 53 रोड ओवरब्रिज के नीचे सांकरा में आरोपी विनोद पिता इंन्द्रजीत उमेर उम्र 30 साल, निवासी जिला बालाघाट,  मध्यप्रदेश तथा काजल पिता राजाबाबू उम्र 28 साल निवासी गोदींया महाराष्ट्र से 9 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,90,000 रू. को बिक्री करने वास्ते मोटरसायकल एच एफ डीलक्स कीमती 10000 रू. में ले जाते समय पकड़ा. एवं उसके कब्जे से 1 मोबाईल कीमती 10000 रू. एवं नगदी रकम 1020 रू. को जप्त कर धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें