श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था देखकर अधिका... - CG Sandesh

श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था देखकर अधिकारीयों पर बरस पड़ी रूपकुमारी चौधरी.

श्रम विभाग द्वारा  लहरौद (पिथौरा) में आयोजित नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्था का मामला सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम बहुत ही लापरवाही किया गया था न ही बैठक की व्यवस्था थी और ना ही पूरी सायकल. मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में 300 सायकल का वितरण किया जाना था. लेकिन कार्यक्रम में सिर्फ 30 ही सायकल और 30 ही कुर्सियां रखी गयी थी.  कुर्सियां की कमी के चलते लोगों को खड़ा भी होना पड़ा कार्यक्रम में बरसात से बचने को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. अचानक बरसात के हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.


इस कार्यक्रम में श्रममित्रों की भूमिका भी संदिग्ध है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  स्थल पर सायकिल पाने आये लोगो ने पंजीयन के नाम पर वसूली भी किया जा रहा था जिसका आरोप हितग्राहियों ने लगाया है.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँची संसदीय सचिव एवं बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जब कार्यक्रम की अव्यवस्था को देखी तो विभागीय अधिकारीयों पर बरस पड़ी और बिना सायकल के वितरण के ही लौट जाने की बात कहने लगी. लेकिन अधिकारीयों के विनती के बाद उन्होंने 30 सायकल की वितरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें