पिथौरा : स्कूटी की ठोकर से मोटर सायकल में बैठा व्यक्ति गिरकर हुआ बेहोश.
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में एक मोटर सायकल को स्कूटी चालक द्वारा पीछे से ठोकर मारने पर मामला दर्ज कराया गया है.
पिथौरा निवासी टिकेलाल यादव ने पुलिस को बताया कि वह 20 जनवरी 2023 को प्रात: 7:45 बजे राधेश्याम यादव के साथ मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GW6731 में पिछे बैठकर पिथौरा आ रहा था, इसी दौरान ग्राम टेका NH53 के पास रोड़ किनारे लगभग 08:00 बजे स्कुटी क्रमांक CG04 NV5563 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे टिकेलाल गिरकर बेहोश हो गया और उसे मोटर सायकल में बिठाकर शासकीय अस्पताल पिथौरा लाये. जहाँ से टिकेलाल को जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें