खल्लारी : महिला और उसके देवर कि पिटाई, मामला दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : महिला और उसके देवर कि पिटाई, मामला दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक महिला और उसके देवर कि पिटाई करने पर मामला दर्ज किया गया है.

धनेश्वर टाण्डे ने बताया कि 5 फरवरी को करीबन 3 बजे जब वह भडंगा तालाब में खड़ा था तो उसका भतीजा मोनु टाण्डे आकर बताया कि उसकी मां गायत्री टाण्डे के साथ डिगेश्वर चौहान मारपीट कर रहा है, जिससे उसकी मां के सिर में चोट आकर खुन निकला है.

यह सुनकर धनेश्वर टाण्डे घर गया देखा तो देखा कि डिगेश्वर चौहान उसके घर के सामने गली में मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर रहा था, जिसे धनेश्वर ने भाभी गायत्री टाण्डे को क्यो मारा बोलने पर तु पुछने वाला कौन होता है कहकर उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से मारपीट किया. जिन्हें महासमुंद में ईलाज हेतु लेकर जाना पड़ा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने डिगेश्वर चौहान के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें