सरधापाठ  घोरडेगा में सार्वजनिक श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीम... - CG Sandesh

सरधापाठ घोरडेगा में सार्वजनिक श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत दिव्य कथा सप्ताह महायज्ञ का आयोजन

जशपुर जिला के बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरधापाठ घोरडेगा में सार्वजनिक श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत दिव्य कथा सप्ताह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है कई जन्मों का पुण्य प्रताप का फल स्वरूप परम पूज्य श्री गहिरा गुरु जी महाराज परम सम्माननीय श्री बभ्रुवाहन सिंह महाराज के तत्वधान में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताहिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है कथा वाचक (ब्यासपीठ ) श्री रामेश्वर गहीरा गुरु संस्कृत   महाविद्यालय सामरबार (कैलाश गुफा) के भुत पुर्व प्राध्यापक पंडित श्री बैजनाथ पांडे जी जिला सिधी (म. प्र) के मुखारविंद से कथा होना सुनिश्चित है

दिनांक 6.2.2023को कलश शोभा यात्रा में कन्या कुमारी द्वारा 250 के लग भग कलश यात्रा लेकर यज्ञ स्थल से गेवउर नदी के लिए प्रस्थान किए सनातन संत समाज लीला कीर्तन करते झूमते हुए कलश शोभा पद यात्रा करते हुए गेवउर नदी संगम में गंगा मां का पूजा अर्चना कर के कलश में जल भर के यज्ञ स्थल के लिए पुनः रवाना हुए यज्ञ स्थल में कलश शोभा यात्रा पहुंचकर कलश पुजा स्थापना तत्पश्चात यज्ञ प्रारम्भ वहीं कलश शोभा यात्रा करने वाले कन्या कुमारी व्रतियों को विशाल भोजन भंडारा बजरंग दल युवा संगठन खुड़ियापाठ क्षेत्र द्वारा खिचड़ी और खीर की स्वल्पाहार व्यवस्था की गई है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें