पुलिस ने हुक्का सामान बेचते व्यापारी को किया गिरफ्तार - CG Sandesh

पुलिस ने हुक्का सामान बेचते व्यापारी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में हुक्का कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। हुक्का सामान बेचते एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 15 हुक्का सेट, 130 हुक्का पॉट, 40 चिलम, 260 नग तंबाखू फ्लेवर बेस जब्त किए। यह सब सामान करीब 2 लाख का बताया जा रहा है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तारबाहर पुलिस की कार्रवाई हुई।



निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी

दरअसल निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी कर रही थी। तभी तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान दुकान में हुक्का का समान विक्रय किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें