एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, शख्स ने कोड-वर्ड में की बात, अ... - CG Sandesh

एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, शख्स ने कोड-वर्ड में की बात, अलर्ट मोड पर पुलिस

महाराष्ट्र। मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन की ओर से धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये धमकी भरा फोन एयरपोर्ट सेंटर पर आया जिसके बाद मुंबई पुलिस समेत एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।



एयरपोर्ट सेंटर पर सोमवार रात करीब 10 बजे फोन आया थाष शख्स ने खुद का नाम इरफान अहमद शेख बताया और कहा, वो इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन का सदस्य है। शख्स ने अपने बारे में बताने के बाद कोड वर्ड का इस्तेमाल कर संदिग्ध बातें की जिसको समझने में कॉल उठाने वाला असमर्थ रहा। एयरपोर्ट सेंटर के सदस्य ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने इस अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 505 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें