पुलिस ने राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को लिया हिरासत ... - CG Sandesh

पुलिस ने राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को लिया हिरासत में

मुंबई। राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राखी की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान के खिलाफ ये कार्रवाई की है। राखी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले पर सुनवाई करते हुए पूछताछ के आदिल को हिरासत में लिया है।



दरअसल बीती रात राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दु्र्रानी को लेकर कई खुलासे किए और उन पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आदिल ने उनसे पैसे और गहने ले लिए हैं। राखी सावंत ने ये भी बताया है कि आदिल उन्हें टॉर्चर भी करता है। साथ ही राखी ने आदिल खान के किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें