बागबाहरा : पान दुकान में सट्टा पट्टी खिलाने वाले पर पुलिस ने... - CG Sandesh

बागबाहरा : पान दुकान में सट्टा पट्टी खिलाने वाले पर पुलिस ने की कार्रवाई.

बागबाहरा पुलिस ने 8 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर खैराडेरा चौक में एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी जुआ लिखते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि जागेश्वर पुरोहित अपने पान दुकान में लोगो को रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसकी सुचना मिलते ही मौके में पहुंचकर जागेश्वर पुरोहित को उसके पान दुकान में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी जागेश्वर पुरोहित पिता भावेश पुरोहित उम्र 19 वर्ष के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 1340 रूपये जप्त कर लिया गया, तथा आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें