एकतरफा प्यार में नर्स ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर की ख़ुदकुशी
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नर्स ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर ख़ुदकुशी कर ली. आत्महत्या से पहले उसने एक नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने एकतरफा प्यार को लेकर अपनी परेशानी बताई है.
सुसाइड नोट में उसने लिखा - 'मैंने अपने साथ काम करने वाले युवक से प्यारकिया, पर उसकी शादी हो गई. शादी के बाद भी मैं उसे भूल नहीं पा रही हूं. उससे बात करना चाहती थी, लेकिन उसने मेरी भावनाओं को नहीं समझा, इसलिए अब अपनी जान देना ही आखिरी रास्ता है.'
मिली जानकारी के अनुसार, पूजा (27) पुत्री माधव गंजन एरोड्रम के छोटा बागड़दा स्थित रुक्मिणी नगर में रहती थी. पूजा ने एनेस्थिसिया का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी थी. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने पूजा के परिवार के बयान लिए, लेकिन परिवार ने सहकर्मी मेल नर्स पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया. परिवार ने कहा हमारी बेटी ने नासमझी में ये कदम उठाया है.