प्रेरकों ने शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आगा... - CG Sandesh

प्रेरकों ने शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी दिनों में अपनी समस्या और मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकालने का निर्णय

पिथौरा प्रेरक संघ का बैठक आज सांकरा मंडी में रखा गया था जिसमें सभी प्रेरकों ने शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी दिनों में अपनी समस्या और मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिला राज्य में फंड जमा करने के लिए शुल्क जमा करने और ब्लाक, जिला और राज्य में जब भी धरना प्रदर्शन, रैली, हड़ताल होता है तो सभी प्रेरकों को शामिल होने । और बैठक में अनुपस्थित निष्क्रिय सदस्यों को संघ से बाहर करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक में पिथौरा प्रेरक संघ के अध्यक्ष खीरसागर पटेल, उपाध्यक्ष पुष्पलता साहू, सचिव दिलीप कर, कोषाध्यक्ष मुकेश बारिक और सभी सेक्टर के सक्रिय प्रेरक काफी संख्या में उपस्थित थे .



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें