बागबाहरा : पान ठेला में सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने पकड़ा. - CG Sandesh

बागबाहरा : पान ठेला में सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने पकड़ा.

बागबाहरा पुलिस ने 9 फरवरी को एफसीआई के सामने अपने पान ठेला में सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी को पकड़ा है. जिसक पास से पुलिस ने से नगदी रकम 1250 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी व डॉट पेन जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अजहर अली पिता अजीज अली उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 01 भानपुर बागबाहरा अवैध रूप से एफसीआई के सामने अपने पान ठेला में रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते मिला जिसके कब्जे से नगदी रकम 1250 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी व डॉट पेन को जप्त कर अपराध धारा 4(क) सट्टा एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें