दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक ही परिवार क... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राजस्थान। राजसमंद जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।


जानकारी के अनुसार हादसा जिले के भीम उपखंड मुख्यालय के पास सदारण के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। जहां गुरुवार शाम को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान भंवर सिंह (35), उनके बेटे अजय पाल सिंह, भाई ईश्वर सिंह, बेटा शैतान सिंह (13) और बेटी लीला सिंह (17) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में लीला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार लीला की सगाई दस दिन पहले ही हुई थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे में परिवार की खुशियां छीन ली।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें