2 आरोपी गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार… - CG Sandesh

2 आरोपी गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार…

रायगढ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग में बेहद कसावट देखी जा रही है ओडिशा सीमा से सटे थाने लैलूंगा, तमनार, चक्रधरनगर, पुसौर प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी होने की संभावना को लेकर तस्करों पर मुखबिर लगाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है जिस पर थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर सक्रिय कर सूचनाएं ली जा रही है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक ओडिशा पासिंग बोलेरो में दो गांजा तस्कर गांजा लेकर लैलूंगा की ओर निकले हैं। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कोतबा मार्ग पर नाकेबंदी कर बोलेरो वाहन पर गांजा तस्करी करते पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो गांजा कीमत ₹180000 जप्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी-

1. नाम दिवाकर साहू,

2. नाम नरेश साहू दोनों ही निवासी बलांगीर उड़ीसा के रहने वाले है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें