डेढ़ साल के मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

डेढ़ साल के मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत

राजस्थान। जयपुर में एक तेंदुए ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। घर में मां के पास खेल रहे बच्चे को तेंदुआ मुंह में दबोच कर भाग गया। मां उसके पीछे दौड़ती रही, लेकिन बच्चे को बचा नहीं सकी। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग के प्रति लोगों में प्रति नाराजगी भी है।

मामला जयपुर के नजदीक जमवारामगढ़ इलाके का शुक्रवार शाम का है। यहां के वासना गांव के रहने वाले बलराम ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक (1.5) घर के आंगन में खेल रहा था। पास ही उसकी मां काम कर रही थी। इसी दौरान दबे पांव घर में घुसा तेंदुआ उसके बेटे को लेकर भाग गया। बच्चे की चीख सुनकर मां उसके पीछे दौड़ी। गांववाले भी शोर सुनकर पीछे भागे, लेकिन तब तक वह जंगल में घुस गया था और बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया था।


ग्रामीणों की भीड़ को देख तेंदुए ने बच्चे को जंगल में छोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी हालत में मासूम को कूकस (जयपुर) के पास निम्स हॉस्पिटल लेकर आए। यहां से उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में वन विभाग का कहना है कि तेंदुए का आड़ा डूंगर क्षेत्र में लगातार मूवमेंट रहता है। वन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से हम लेपर्ड को पकड़ने में सक्षम नहीं है। दरअसल, राजस्थान के वन कर्मचारी 6 फरवरी से 15 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें