BREAKING : कांग्रेस के पूर्व सांसद और उनकी पत्नी के खिलाफ गि... - CG Sandesh

BREAKING : कांग्रेस के पूर्व सांसद और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्यप्रदेश। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी के खिलाफ भोपाल की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की सुनवाई के बाद जारी किया। शनिवार को यह आदेश आया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

 


क्या है मामला

इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी प्रकाशित हुई थी। यह जानकारी फोटो के साथ अखबारों में दी गई थी। इसी मामले में भोपाल कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें