दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को... - CG Sandesh

दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

0.आरोपी के नही मिलने पर प्रकरण में धारा 173 (8) के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था

0.आरोपी साजन कहरा निवासी जांजगीर को दिनाँक 11.02.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

जांजगीर चांपा / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री के साथ साजन कहरा निवासी जांजगीर द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 402/ 22 धारा 376 भादवी 6 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 


आरोपी साजन कहरा की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास किया जा रहा था आरोपी के नहीं मिलने पर प्रकरण में धारा 173 (8) के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था। चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण का निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी जांजगीर को निर्देशित किया गया था। फरार आरोपी साजन कहरा को दिनाँक 11.02.23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें