2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या - CG Sandesh

2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

देवघर,  झारखंड के देवघर जिले में बीती रात अपराधियों ने दो पुलिसकर्मियों (policemen) की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पुलिसकर्मी एक बिजनेसमैन (businessman) के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात थे। घटना की जानकारी होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप (stirring) मच गया। घटना को लेकर देवघर पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों जवानों की अपराधियों से मुठभेड़ हुई थी या इनको निशाना बनाया गया था। दोनों साहिबगंज जिला के रहने वाले थे। दोनों की पहचान संतोष यादव और रवि मिश्रा के रूप में की गई है।


बता दें कि देवघर नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज रोड अंडा पट्टी में बीती देर रात करीब 12 बजे मछली व्यवसाई सुधाकर झा की हत्या करने की नियत से बड़ी संख्या में आए हथियार से लैश अपराधियों ने दनादन उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में जहां मछली कारोबारी सुधाकर झा गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं उनकी सुरक्षा में तैनात झारखंड (Jharkhand) पुलिस के दोनों जवान संतोष यादव और रवि मिश्रा शहीद हो गए। ​​​​​​गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने तीन शूटरो को भी पकड़ा है। वहीं, कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह और एक शूटर मौके से भाग गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें