मेले में बड़ा हादसा, झूले की ट्राली 50 फीट ऊपर से गिरी; मां ... - CG Sandesh

मेले में बड़ा हादसा, झूले की ट्राली 50 फीट ऊपर से गिरी; मां -बेटी समेत 3 लोग घायल

हरियाणा। रेवाड़ी शहर स्थित हुडा ग्राउंड में लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया। यहां 50 फीट ऊपर से चलते झुले की एक ट्रॉली आकर जमीन पर गिर गई। हादसे में झूले में बैठी मां-बेटी के अलावा एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। मेला संचालक के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 


जानकारी के अनुसार, जिला सचिवालय के पीछे हुडा ग्राउंड में मेला लगा हुआ है। रविवार की रात मेले में काफी भीड़ पहुंची हुई थी। यहां कई बड़े झूले लगाए गए हैं। इन्हीं में एक झूले पर रात के वक्त काफी लोग बैठे हुए थे। तभी अचानक एक ट्रॉली झूले से टूटकर नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त नीचे भी काफी सारी भीड़ खड़ी थी। गनीमत यह रही कि यह ट्रॉली नीचे किसी पर आकर नहीं गिरी।

हादसे के वक्त ट्रॉली में 3 लोग सवार थे। इनमें मां सीमा, बेटी मुस्कान व उनका भतीजी परी घायल हो गए। लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मेले को बंद करा दिया। हालांकि मेला संचालक की तरफ से परमिशन ली गई थी लेकिन मेले में सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं मिले।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें