शासन द्वारा एक व्यक्ति को 4 पव्वा से अधिक शराब विक्रय पर मना... - CG Sandesh
सांकेतिक चित्र

शासन द्वारा एक व्यक्ति को 4 पव्वा से अधिक शराब विक्रय पर मनाही, फिर कहाँ आ रही इनती अवैध शराब?

पिथौरा | नगर में एक बार फिर अवैध शराब का कारोबार जोरो पर है प्रशासनिक कार्यवाही के अभाव में नगर सहित बस स्टैंड समेत आस पास वार्डो में खुलेआम शराब बिक रही है,  सवाल यह है किसके शह में बिक रही है अवैध शराब?

अब नगर में न तो पुलिसिया कार्यवाही हो रही है न ही अपने कर्तव्य के लिये मशहूर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्यवाही की जा रही है ? चर्चा है कि बस स्टैंड में सुबह 6 बजे से अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है.

आस पास के इलाकों में भी शराब पहुचाने के लिये दलाल सक्रिय हैं, यह सब जानते हुय भी कार्यवाही का न होना सुस्त प्रशासनिक रवैय्या दर्शाता है,  जानकारों का मानना है कि प्रभारी लितेश सिंह के रिलीव होने के बाद से अवैध कारोबार एक बार फिर से चरम पर होगा, एक ओर राज्यसरकार द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये तरह तरह की टीम बना कर कार्यवाही कराते रहती है किंतु स्थानीय विभाग का कर्तव्यहीनता समझ से परे है.

चौक चौराहों पर असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा आम जनताओं की आत्मसुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है.खबर है कि शराब दुकान बंद होने के ठीक बाद कोचियों द्वारा शराब दुकान के पीछे ही अधिक रेट में शराब की बिक्री की जाती है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शासन द्वारा एक व्यक्ति को 4 पव्वा से अधिक शराब विक्रय करने की मनाही होने के बाद इतनी बड़ी मात्रा में शराब का मिलते रहना भी प्रशासनिक व्यवस्थाओ पर सवालिया निशान है, आम नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें