महासमुंद : ग्रामीण आजीविका पार्क में ग्रामीणों को आजीविका सं... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्रामीण आजीविका पार्क में ग्रामीणों को आजीविका संवर्धन के लिए मूलभूत सुविधाएं तत्काल शुरू करें - कलेक्टर

रीपा के कार्यां की प्रगति की समीक्षा

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सोमवार को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क (रीपा) में अब तक किए गए कार्यां और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकासखण्डों के दो-दो गौठानें चयनित की गई है। ग्रामीण आजीविका पार्क में ग्रामीण को आजीविका संवर्धन के लिए मूलभुत सुविधाएं, आधारभूत संरचना जैसे आंतरिक सड़क, विद्युत, जल एवं नाली व्यवस्था, वर्कशेड, भंडारण, प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट और तकनीकी मागदर्शन आदि उपलब्धि हेतु राशि मंजूर की गई है।

उक्त निर्माण कार्य 15 फरवरी तक गतिविधियां शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया था। किंतु अभी तक रीपा निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है। उन्होंने गौठानों में औद्योगिक गतिविधियों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, जिले के सभी सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ यांत्रिकी सेवा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, संबंधित गौठानों के सहायक विस्तार अधिकारी, सरपंच, सचिव, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि इस योजना में इच्छुक स्थानीय युवाओं और स्व-सहायता समूहों को चिन्हांकित कर उद्यमियों को बिजनेस प्लान के आधार पर मशीनरी तथा बैंक ऋण, विभिन्न योजनांतर्गत पात्रतानुसार अनुदान, सब्सिडी, शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाये। कलेक्टर ने बैठक में आए सुझाव पर गौठान गोड़बहाल में पशु आहार केन्द्र इकाई संचालन एवं बगारपाली में मुर्गी पालन हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी सीईओ जनपद को चयनित रीपा गौठानों में 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने के दो दिवस के भीतर कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को एक सप्ताह के भीतर उक्त रीपा गौठानों में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य सम्बंधित खबरें