शिक्षाकर्मियों का वीडियो बताकर पोस्ट वायरल करने वाले के ख़िलाफ थाने में शिकायत.
पिथौरा। पिछले दिनों एक महिला का वीडियो जिसे छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों का बताकर इस फर्जी वीडियो का बहुत ही जोर शोर से वायरल विभिन्न ग्रुपों में बेतरतीब ढंग से किया गया जिस पर बार-बार आगाह भी किया गया फिर भी यह प्रक्रिया नहीं थमने पर एक युवक के विरुद्ध पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज की गयी है.
लोक नाथ सिन्हा ने पुलिस थाना पिथौरा में शिकायत दर्ज करवाया है कि दोपहर 2 बजकर 50 मिनट में कलर समाज पिथौरा के व्हाटअप्स ग्रुप में देव सिन्हा दुर्ग निवासी मोबाइल नम्बर 9**** ****2 के द्वारा शिक्षा कर्मियो के मान सम्मान को क्षति पहुचाने वाला वीडियो वायरल किया गया.
जबकि उक्त वीडियो से यह प्रामाणित नही होता कि छग शासन के किसी स्कूल का है. उक्त वीडियो से भी यह भी प्रमाणित नही होता कि वीडियो में दिखने वाली शिक्षिका छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त किसी शिक्षिका का है.इस वीडियो के द्वारा उस व्यक्ति ने वेतन का हवाला देते हुए शिक्षा कर्मियों के ऊपर टिप्पणी तो किया ही साथ छत्तीसगढ़ शासन के ऊपर शिक्षा कर्मियों के नियुक्ति को लेकर गम्भीर आरोप लगाया है.
वीडियो वायरल होने के बाद उक्त व्हाटएप्स ग्रुप से देव सिन्हा को हटा दिया गया था लेकिन देव सिन्हा ने फोन करके ग्रुप एडमिन दीपक सिन्हा पिथौरा को कानूनी कार्यवाही का धमकी दी. जबकी एडमिन द्वारा ग्रुप से हटाने का कारण भी देव सिन्हा को बताया गया फिर भी उसने दीपक सिन्हा को धमकी दी.
इसके बाद जब देव सिन्हा के मोबाइल पर बात किया गया तो किसी विधायक के प्रतिनिधि होने का धौस दिखाते हुए शाम तक निलंबित कराने का धमकीं दिया एवं गंदी गंदी गालियां दी.जिसे लेकर देव सिन्हा दुर्ग निवासी के ऊपर अपराध पंजी ब्द्ध कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी है.