तेज रफ्तार वैन ने सड़क पार कर रही महिलाओं को कुचला, 5 की मौत,... - CG Sandesh

तेज रफ्तार वैन ने सड़क पार कर रही महिलाओं को कुचला, 5 की मौत, 12 घायल…

महाराष्ट्र।कोल्हापुर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। पुणे-नासिक हाइवे स्थित ग्राम शिरोली के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने शादी कार्यक्रम से घर लौट रही महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे मेें 5 महिलाओं की जान चली गई। वहीं 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद मौके पर ही आरोपी वैन लेकर फरार हो गया है।

बता दें कि यह घटना बीती रात की है। सभी महिलाएं रसोइयां का काम करती हैं। विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी। सभी महिलाएं पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। तभी वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। इनमें पांच महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें