BREAKING : पत्थर खदान में ब्लास्ट , 12 साल की लड़की की मौत - CG Sandesh

BREAKING : पत्थर खदान में ब्लास्ट , 12 साल की लड़की की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थर खदान में हेवी ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से एक लड़की की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पत्थर आकर सीधा बच्ची के सिर में लगा. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. लड़की की उम्र 12 साल है. लड़की की मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया और पत्थर खदान बंद करने की मांग करने लगे. जशपुर डीआईजी डी रविशंकर ने जिम्मेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया ” घटना बुधवार शाम साढ़े 4 बजे के करीब हुई. पत्थर खदान के पास मयाली नेचर पार्क है. जिसका शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया. सीएम के प्रोग्राम के तुरंत बाद दिन को ब्लास्टिंग की गई. प्रशासन के आदेश के बाद ही दिन में भी ब्लास्ट किया जा रहा है. जबकि सिर्फ हर शनिवार को ही ब्लास्ट करने के निर्देश है.”

एक अन्य स्थानीय ने बताया ” हेवी ब्लास्ट में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. पार्क से खदान की दूरी सिर्फ 1 किलोमीटर है. खदान मालिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. रोड़ से लगा हुआ स्कूल और पार्क है. यहां बने मकान क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं. इससे पहले भी ग्रामीणों ने खदान बंद कर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन कुछ नहीं हुआ. यहां की जनता के बीच काफी आक्रोश है. खदान जल्द से जल्द बंद किया जाए. हमारी मांग है कि खदान बंद करने के साथ ही खदान मालिक पर हत्या का केस दर्ज हुआ. ”

मयाली आए एक पर्यटक ने बताया ” शाम 4 बजकर 50 मिनट पर हम मयाली पार्क घूमने पहुंचे थे. उसी दौरान जोरदार आवाज आई. ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो. पूरा अंधेरा छा गया. इसी बीच एक पत्थर आकर 12 साल की बच्ची के सिर पर लगा जिससे बच्ची की मौत हो गई. बच्ची गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर घूमने आई थी और पार्क देखने पहुंची थी. लोग आक्रोशित है. ठेकेदार अपने रसूख का इस्तेमाल कर सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग कर रहे हैं. रिसॉर्ट्स के अंदर भी पत्थर आ रहे हैं.”

जशपुर एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया ” कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मयाली नेचर कैंप के पास एक लड़की को पत्थर लगा है. जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में जांच चल रही हैं. इसमें अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा. दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी. “

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें