नदी में डूबने से चार छात्राओं की मौत, स्टालिन ने की सहायता र... - CG Sandesh

नदी में डूबने से चार छात्राओं की मौत, स्टालिन ने की सहायता राशि की घोषणा

चेन्नई,। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में करूर जिले के मयानूर गांव में बुधवार अपराह्न चार स्कूली छात्राओं की कावेरी नदी (Kaveri River) में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये छात्राएं पुडुकोट्टाई जिले के पीलीपट्टी टाउन पंचायत मिडल स्कूल (Pilipatti Town Panchayat Middle School) में पढ़ती थीं और एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थीं। 

इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान सोफिया (7वीं कक्षा), तमिझारसी (8वीं कक्षा), इनिया (छठी कक्षा) और लावण्या (छठी कक्षा) के रूप में की गई है। छात्राएं नदी में स्नान कर रही थीं, तभी भंवर में फंसकर डूब गयीं। दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने छात्राओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। श्री स्टालिन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें