जंगल में कांग्रेस नेता का कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनस... - CG Sandesh

जंगल में कांग्रेस नेता का कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी

MP CRIME : जिले के हिरना छापर गांव के पास जंगल में कांग्रेस नेता का नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। कंकाल देखते ही गांववालों के होश उड़ गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर कंकाल को जब्त कर लिया। गांववालों का कहना है कि यह नर कंकाल 65 साल के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का है. वह मानसिक रूप से बीमार थे और लापता हो गए थे. फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने जानकारी दी कि, एक नवंबर 2022 को हिरना छापर गांव के काशी राम मरावी ने थाने में हरि लाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कई दिनों तक पुलिस और पूरा परिवार उनकी तलाश कर रहा था. लेकिन, इस बीच 15 फरवरी को हरि लाल के कुछ परिजन किसी काम से बधिया तेंदू कोहरी जंगल गए थे. यहां घनघोर जंगल की राम फूल की झाड़ियों में उन्हें एक कंकाल मिला.





कंकाल के गले में था कांग्रेस का गमछा
परिजनों ने बताया कि नर कंकाल देखकर उनके होश उड़ गए. उसे देखते ही वे हैरान रह गए. क्योंकि कंकाल के गले में हरि लाल के कपड़े और कांग्रेस का गमछा था. परिजनों ने कहा कि इससे पता चला कि यह कंकाल उनके लापता परिजन हरि लाल मरावी का ही है. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कंकाल जब्त किया और मौके पर एसएफएल टीम को भी बुला लिया है. परिजनों ने बताया पिछले एक साल से हरि लाल मानसिक रूप से बीमार थे. वह पहले भी घर से बिना बताए जा चुके थे. गांव के सरपंच काशी राम ने बताया की हरि लाल मरावी पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं. वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए थे.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें