बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत - CG Sandesh

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

छतरपुर। छतरपुर में स्थित बागेश्वरधाम भगवान हनुमान के लिए काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इसी बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की मौत हो गई है। छतरपुर जिले के गढा गांव स्थित बागेश्वर धाम में महिला जयपुर से धाम में अर्जी लगाने के लिए पहुंची थी। लेकिन किसी को क्या खबर थी कि अर्जी लगाने से पहले ही महिला की मौत हो जाएगी।

30 साल से बीमार चल रही थी महिला
महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले 30 सालों से बीमार चल रही थी। इसलिए वह अपने इलाज के लिए छतरपुर के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगाने आई थीं ताकि उसकी सेहत में सुधार हो सके। महिला ने सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक वह गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बागेश्वरधाम में अर्जी लगाने पहुंची थी महिला
राजस्थान से अर्जी लगाने आई महिला का नाम नीलू सिंह था और उसके पति का नाम देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है। लंबे समय से बीमारी से निजात पाने के लिए और मन में श्रध्दा लिए वह धाम में अर्जी लगाने आई थी। महिला के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह तक ठीक थी। उसने खाना भी खाया था। लेकिन बागेश्वरधाम के पंडाल में अर्जी का नंबर नहीं लग पाया और उससे पहले ही महिला की मौत हो गई थी।

यूपी से आई महिला की भी हुई मौत
बागेश्वरधाम में इसी तरह की घटना उत्तरप्रदेश की महिला के साथ भी घटित हुई थी। उत्तरप्रदेश से आई एक महिला की भी मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, यह बताया गया कि वह महिला भी बीमार थी। इसलिए वह बागेश्वर धाम में परिक्रमा लगाने के लिए आई थीं। महिला के पति का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें