खुशखबरी:  कई दिन बाद सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें रेट - CG Sandesh

खुशखबरी: कई दिन बाद सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें रेट

आज सोने की कीमतों में गिरावट आ गई है. सोने का भाव आज गिरकर बंद हुआ है।दिल्ली ( delhi)सर्राफा बाजार में गोल्ड का भाव 56,000 के करीब बंद हुआ है. वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में तेजी देखने को मिली है।

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने का भाव 1,840 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने का भाव 50 रुपये की मामूली गिरावट

आपको बता दें शादी सीजन में गोल्ड खरीदने से पहले आप लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लिया करें. आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें