मिर्जापुर के एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन, फिल्म जगत में ... - CG Sandesh

मिर्जापुर के एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मशहूर फिल्म अभिनेता शाहनवाज प्रधान का शुक्रवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 56 साल के थे। शाहनवाज ने मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू भैया यानी की (अली फजल) के ससुर का किरदार निभाया था। इस वेब सीरीज में वे श्वेता (गोलू) और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) के पिता परशुराम गुप्ता के रोल में थे।बता दें शाहनवाज ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो श्री कृष्णा में नंद की भूमिका से की थी। वे अलिफ लैला में भी दिखाई दिए थे। इस सीरियल में उन्होंने सिंदबाद का रोल निभाया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें