प्रधान आरक्षक ने की सुसाइड करने की कोशिश, कारण अज्ञात - CG Sandesh

प्रधान आरक्षक ने की सुसाइड करने की कोशिश, कारण अज्ञात

सक्ति । नवगठित जिला सक्ती से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहाँ जिला पुलिस में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने सुसाइड की कोशिश की हैं। हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया हैं। प्रधान आरक्षक का नाम सलीम मुख्तार बताया जा रहा हैं।

 


जानकारी के मुताबिक़ सलीम मुख्तार जिले के पुलिस लाइन में तैनात हैं। यहाँ ही उन्होंने फांसी लगाने की कोशिश भी की हैं। सलीम मुख्तार को गंभीर हालत में फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया हैं। हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा आत्मघाती काम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी हैं। सलीम की हालत नाजुक बनी हुई हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें