यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार की मौत, 35 घा... - CG Sandesh

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार की मौत, 35 घायल….

मध्यप्रदेश। सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र के समीप निवार घाटी पर शनिवार सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गोल्डन ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP16-P1286 शनिवार को इंदौर से सवारियां लेकर छतरपुर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे छानबीला थाना क्षेत्र में निवार घाटी के मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला, बचाव दल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार एलपी अहिरवार, बंडा तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित पुलिस बल ने बचाव कार्य किया।

हादसे के वक्त बस में सभी सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बीच घाट पर बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सुबह के करीब 6 बजे छानबीला थाना क्षेत्र में निवार घाटी के मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जब की 35 से ज्यादा यात्रियों को बहार निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया है।

एम्बुलेंस स्टाफ ने निकाला बाहर

सूचना देने के बाद सबसे पहले 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस स्टाफ ने पुलिस के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकांश घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। मृतकों में एक महिला, दो युवक और एक अधेड़ शामिल हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें