पिथौरा : भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुख्य रोड़ चक्का जाम कर आवागमन बाधित करने व परेशान करने का मामला दर्ज
17 फरवरी को भाजपा द्वारा किये गए चक्का जाम में रोके गए एक व्यक्ति ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मुख्य रोड को चक्का जाम कर आवागमन बाधित करने एवं परेशान करने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
ग्राम कैलाशपुर निवासी चंपत यादव पिता घसिया यादव (47) ने अपनी शिकायत में बताया है कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने दोस्त गजानंद बरिहा के साथ घरेलू काम से पिथौरा जा रहा था तो टप्पासेवैया चैंक के पास भाजपा के शंकर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल, सादराम पटेल, सीताराम सिन्हा, पंचराम मटिया, विक्की सलूजा, युगल साहू, सुरेंद्र साहू, नरेश सिंघल, दुलीकेशन साहू, जतीन ठक्कर, आशीष शर्मा, सौरभ अग्रवाल एवं अन्य 15-20 लोग एनएच 53 रोड़ टप्पासेवैया चैंक के पास मुख्य रोड़ पर चक्का जाम कर दिये और किसी भी गाड़ी को आने-जाने नहीं दे रहे थे, जिसके कारण दोनों तरफ करीब 01 किलोमीटर तक गाडियां जाम हो गयी. चंपत पिथौरा जाने के लिये आगे बढा तो उसे भी रोक दिये और आगे नहीं जाने दिये। इन सभी लोगों द्वारा एक जुट होकर चंपत का रास्ता रोककर उसको अपमानित किये.
चंपत यादव ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने शंकर अग्रवाल , प्रेमशंकर पटेल , सादराम पटेल , सीताराम सिन्हा , पंचराम मटिया , विक्की सलूजा , युगल साहू , सुरेंद्र साहू , नरेश सिंघल , दुलीकेशन साहू , जतीन ठक्कर , आशीष शर्मा , सौरभ अग्रवाल एवं अन्य 15-20 व्यक्तियो के खिलाफ 147-IPC, 341-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.