BJP जिलाध्यक्ष विनायक के गाड़ी पर पथराव, 2 आरोपियों गिरफ्तार - CG Sandesh

BJP जिलाध्यक्ष विनायक के गाड़ी पर पथराव, 2 आरोपियों गिरफ्तार

रायगढ़। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक के द्वारा लगभग रात 10 बजे मोबाइल पर फोन कर सूचना दी गई कि बाबा धाम रायगढ़ से तमनार सपरिवार अपने वाहन में जाते वक्त बंगुरसिया गांव के पास अज्ञात युवकों द्वारा हमला किया गया है। जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार थाना तमनार और चक्रधर नगर की पेट्रोलिंग पार्टी और बॉर्डर चेक पोस्ट के पॉइंट्स को अलर्ट किया गया।

कॉल आने के 15 मिनट के भीतर चक्रधर नगर पेट्रोलिंग के द्वारा हमलावर युवकों को धर दबोचा गया। कुल 3 युवकों के द्वारा घटना कार्य करना बताया। साथ ही मौके पर से एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया गया। विनायक पटनायक के वाहन के साथ घटना के तुरंत बाद एक अन्य बोलेरो वाहन पर भी उसी प्रकार से पत्थर से हमला किया गया था दोनों के द्वारा लड़कों की शिनाख्तगी कर पुष्टि की गई। हिरासत में लिए गए युवकों को थाना चक्रधर नगर लाकर पूछताछ की जा रही है एवं विनायक पटनायक एवं अन्य बोलेरो चालक के सूचना पर विधिवत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है जानकारी अनुसार दोनो वाहन के सवार व्यक्ति सुरक्षित हैं ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें