बच्चों को इंटरनेट ऑनलाइन व साइबर सुरक्षा पर जानकारी आधारित ब्लाकवार कार्यक्रम का दूसरा दिन
पिथौरा विकासखंड के छात्रों को साइबर अपराध की बारीकियों और उसके बचाव करने के संबंध में पिथौरा के वन विभाग के सभागार में आज दिनांक 27 जुलाई 2018 को दो पालियों में Block Level Sensitization कार्यशाला का आयोजन महासमुंद पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त भागीदारी में किया गया. उक्त कार्यशाला में पिथौरा अंचल के विभिन शालाओं के लगभग 700 छात्रों को साइबर एक्सपर्ट श्री विनीत कुमार, संस्थापक साइबर पीस फॉउन्डेशन, रांची झारखण्ड एवं श्री राज पगारिया साइबर एक्सपर्ट के द्वारा साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत और लाभप्रद जानकारी दिया गया है.
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उप निरीक्षक परेश पाण्डेय थाना प्रभारी पिथौरा ने उपस्थित अतिथियो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए. उक्त कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द विनोद कुमार मिंज, विधायक प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, पार्षद रविंदर आजमानी, जनपद सीईओ प्रदीप प्रधान, बीईओ कमलेश कुमार ठाकुर, बाल मित्र आलोक त्रिपाठी, राजेन्द्र सिन्हा, रमेश सिन्हा, राजेश मिश्रा, बलराज नायडू, संजय गोयल, राजेश चौधरी तथा विभिन्न शालाओं के शिक्षाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विनोद कुमार मिंज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द ने उपस्थित छात्रो को साइबर अपराध से बचने और सतर्क रहकर इंटरनेट का उपयोग करने बताये है.
इसके साथ ही साथ कार्यशाला में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी महासमुन्द पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का सहृदय सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरुकता अभियान को जारी रखने हेतु उदगार व्यक्त किये। कार्यशाला में उपस्थित छात्रों ने भी साइबर अपराध से संबंधित जानकारी को अत्यधिक उपयोगी तथा दिए गए जानकारी को अपने घर के सदस्यों, मित्रों के साथ भी साझा करना बताये है.
कार्यशाला के अंतिम सत्र में श्री विनोद कुमार मिंज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द ने बताये कि इस प्रकार के कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 जुलाई को बसना, 29 जुलाई को सराईपाली तथा 30 जुलाई को बागबाहरा में भी किया जा रहा है। जिससे जिले के छात्रों को साइबर अपराध के सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके.