शिवरात्रि मेले से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत - CG Sandesh

शिवरात्रि मेले से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के संकर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 80 साल की बुजुर्ग महिला ने बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। करीब 30 ग्रामीण घायल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी महाशिवरात्रि का मेला देखकर वापस लौट रहे थे। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि संकर गांव के रहने वाले 30 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर परसही नाला गांव में आयोजित महाशिवरात्रि के मेले में गए हुए थे। वहां से शनिवार देर शाम ये सभी वापस लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर गांव से थोड़ी दूर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे से 5 फीट नीचे जाकर पलटा, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दुर्गेश सिंह ठाकुर (19 वर्ष) और युगल किशोर पटेल (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

 


वहीं 30 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से महिला-पुरुष समेत 8 लोगों से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अकलतरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि बिलासपुर में इलाज के दौरान 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

कुछ लोगों का इलाज अकलतरा सीएचसी में भी हो रहा है। जिन्हें मामूली चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। सभी लोग गांव के संकर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव को रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक युगल किशोर पटेल जो काफी तेज रफ्तार में टैक्टर चला रहा था, वो गांव के मोड़ पर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। इससे ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली सहित सड़क किनारे 5 फीट नीचे जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें