सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत - CG Sandesh

सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत

आगरा / UP के आगरा में शादी के दौरान सिलेंडर फटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। मृतकों में दोनों महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घर में शादी होने वाली थी और उसी कार्यक्रम के लिए हलवाई खाना बना रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हो गया

 


आगरा पुलिस के ACP ने बताया कि सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है। हम पहुंचे 2 महिला झुलसी हुई और एक व्यक्ति घायल मिले। घर में समारोह होने के कारण बाहर से आए हलवाई खाना बना रहे थे, कुल 6 लेबर थे जिनके साथ यह हादसा हुआ है, जांच जारी है।

 

पुलिस ने बताया कि आग में जलने से लीला पत्नी मान सिंह और शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी की मौत हो गई, जबकि कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें