Accident Breaking : बिलासपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से... - CG Sandesh

Accident Breaking : बिलासपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से 22 लोग घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से 22 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दस की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के करीब 52 लोग मेटाडोर में सवार होकर मरही माता देवी दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बीच सड़क में अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

एएसआई हेमंत सिंह ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी विक्रम सिंह धुर्वे पिता शंकरसिंह धुर्वे (37) अपने परिवार व रिश्तेदार सहित करीब 52 लोगों को लेकर देवी दर्शन करने के लिए भनवारटंक स्थिति मरहीमाता देवी दर्शन करने आए थे। सभी मेटाडोर में सवार थे। इनमें महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। दोपहर में देवी दर्शन करने के बाद सभी लोग मेटाडोर में सवार होकर वापस अपने गांव जाने के लिए निकले थे। शाम करीब 5 बजे मेटाडोर खोंगसरा मार्ग पर बिटकुली के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई।


हादसे में लोगों में अफरा-तफरी मच गई

पुलिस की पूछताछ में घायल ग्रामीणों ने बताया कि वाहन का चालक राजकमल काफी तेज रफ्तार से चला रहा था और मेटाडोर लहरा रही थी। इस हादसे के बाद उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखते-चिल्लाते रहे।

आसपास के लोग घायलों की मदद

हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मेटाडोर में फंसे लोगों को उन्होंने बाहर निकाला। फिर पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें