तेंदुआ के शिकार कर खाल व दाँत के बेचने की फिराक में घूम रहे ... - CG Sandesh

तेंदुआ के शिकार कर खाल व दाँत के बेचने की फिराक में घूम रहे 3 लोग क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

क्राइम ब्रांच महासमुंद की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की पटेवा थाना एरिया के 3 लोग तेंदुआ का खाल व दाँत बेचने की फिराक में घूम रहे है. जिसकी सूचना क्राइम प्रभारी सुभाष पवार द्वारा  पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जी को दी गई. जिसपर से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्राइम ब्रांच व थाना पटेवा से की एक टीम ग्राहक बनाकर तैयार किये जो तस्कर अंजन सिंह पिता थान सिंह कोलापदर, मिथिलेश बरिहा पिता गणेशराम बरिहा साकिन अरेकेल, ललित धुव पिता रामचरण धुव साकिन अमोरी से संपर्क किया गया. जिन्होंने तेंदुआ खाल व दाँत को 40000 रुपये में बेचने का सौदा तय किया गया  और खाल आदि को जंगल मे लाकर देना बोला.

जिसपर से क्राइम टीम व पटेवा टीम चारों तरफ से जंगल को घेर कर पहले से ही बैठ गए थे फिर जैसे ही खाल व दांत को लेकर के उक्त तीनो लोग जंगल मे आये और सौदेबाजी स्टार्ट की वैसे ही जंगल मे छुपी टीम जाकर के रेड की और तीनों लोगो को पकड़े जिनके कब्जे से 1 तेंदुआ का खाल, जबड़ा व दांत,तीर कमान , व 2 धारदार चाकू आदि बरामद किया गया व तीनो आरोपी को पकड़कर पटेवा थाना लाया गया.

उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह की निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय धुव्र के मार्ग निर्देशन में क्राइम प्रभारी सुभाष पवार ,उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ,पटेवा थाना प्रभारी राजेन्द्र गेंदले, ए. एस आई. विकास शर्मा ,मिनेश धुव ,संतोष सवर, रवि यादव द्वारा की गई


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें