पिथौरा में जिस्म फ़रोशी का भी धंधा जोरो पर. क्या प्रशासन की श... - CG Sandesh

पिथौरा में जिस्म फ़रोशी का भी धंधा जोरो पर. क्या प्रशासन की शह में चल रहे है अवैध कारोबार ??

पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र राष्ट्रीय राज्यमार्ग में खूब फल फूल रहा है देह व्यपार का धंधा, प्रशासन की नाक के नीचे राजधानी समेत अन्य प्रान्त से युवतियां आती है. खबर है नगर का एक नामचीन नेता इस धंधे में लिप्त है. जिस्मफरोसी नगर के युवाओं को बर्बाद करने में लगी है. वही नगर से लगे हुए टोल के पास पिथौरा थाना क्षेत्र में मध्यरात्रि हाइवे में सड़क किनारे महिलाये सक्रिय है.

थाना पिथौरा के आस पास भी देह व्यपार का धंधा फल फूल रहा है, सवाल है कि क्या प्रशासन की शह में चल रहे है अवैध कारोबार ??

अपराध नियंत्रण से बाहर

नगर में अपराध अवैध कारोबार जोरो पर है, लगातार शिकायत के बावजूद कार्यवाही नही होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी संदेह के घेरे में है. प्रभारी द्वारा कार्यवाही न करना भी अवैध कारोबार की मौन स्वीकृति है वही कहावत है कि जब सैया भए कोतवाल तो डर काहे का.

 

खल रही है प्रशिक्षु की कमी

नगर के वरिष्ट नागरिकों को प्रशिक्षु प्रभारी लितेश सिंह की कमी खल रही है. एक वरिष्ट नागरिक का कहना है कि प्रभारी लितेश सिंह अगर चुनाव तक रह जाती तो नगर अपराध मुक्त होकर राम राज्य बन जाता.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें