पिथौरा थाना प्रभारी के रूप में परेश पांडे ने चार्ज लेते ही शराब कोचियों पर कर रहे है ताबड़तोड़ धरपकड़ कार्यवाही.
पिथौरा थाना प्रभारी
के रूप परेश पांडे ने चार्ज लेते ही अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगो की ताबड़ तोड़
धरपकड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है. इसी ताराम्य में विगत दिनों पिथौरा क्षेत्र से
परिवहन किये जा रहे अवैध शराब के साथ टीकेस्वर
डड़सेना पिता परदेशी 21 वर्ष साकिन
ग्राम गोड़बहाल, थाना पिथौरा
को 12 पव्वा देशी मशाला शराब के साथ पकड़ा गया. 
वही मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी आनंद
यादव पिता सुरेश यादव उम्र 22 वर्ष साकिन कौड़ियापारा के बाड़ी से लगभग 3.5 लीटर हाथभट्टी से
निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धरा 34(1) के तहत व आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 151 के तहत कार्यवाही किया गया.
दिनांक 24 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए आरोपी छमन लाल बंजारे पिता चैन सिंग बंजारे उम्र 40 वर्ष साकिन कसहीबाहरा के कब्जे से लगभग 04 लीटर हथभट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब व् परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल क्र.CG06 K 9411 जप्त कर आबकारी अधिनियम की धरा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई. आरोपी के विरुद्ध पृथक से 151 जा. फ़ौ. की कार्यवाही की गई.

दिनांक 22 जुलाई को अवैध शराब के साथ 2 व्यक्तिओं को पकड़ा गया है जिनमें
रामखिलावन निषाद पिता मदनलाल उम्र 34 वर्ष , हेमंत बरिहा
पिता मानसिंह उम्र 23 वर्ष
साकिनान ग्राम मुढ़ीपार, थाना पिथौरा
के कब्जे से 50 पव्वा देशी
प्लेन शराब पकड़ा गया.
