हाथी ने बुजुर्ग को पटक-पटककर कुचला, इस हालत में मिली लाश - CG Sandesh

हाथी ने बुजुर्ग को पटक-पटककर कुचला, इस हालत में मिली लाश

गरियाबंद। जिले के उदंती सीतानदी अभयारण्य इलाके में हाथी ने 67 वर्षीय किसान को कुचलकर मार डाला। बफर जोन में तोरेंगा रेंज के अड़गड़ी में मंगलवार देर रात हाथियों ने अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान बुधराम को कुचल दिया।


हाथियों ने किसान की खेत में बनी झोंपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया। झोंपड़ी को तोड़कर हाथी ने किसान को भी कुचल दिया। मौके पर ही बुधराम की मौत हो गई। जब बुधवार सुबह वापस घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने खेत में उसे देखा। वहां उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें