निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला कंकाल, जांच में जु... - CG Sandesh

निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सैप्टिक टैंक के अंदर नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। दो साल पहले बने इस सैप्टिक टैंक की मकान मालिक जब सफाई करा रहे थे, इस दौरान मिट्‌टी में कंकाल दबा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कंकाल को जब्त करके जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि, हत्या के बाद को लाश को ठिकाने लगाया गया होगा।


जानकारी के अनुसार सिरगिट्‌टी के भवानी नगर में सरोज कुमार साहू (45) अपनी जमीन पर मकान बनवा रहा है। करीब दो साल पहले उसने सैप्टिक टैंक बनाकर निर्माणाधीन मकान को छोड़ दिया था। इस दौरान निर्माणाधीन मकान का टैंक खुले में होने के कारण उसमें मिट्‌टी और रेत का मलबा आ गया था। सरोज कुमार बुधवार को उसकी सफाई करा रहे थे। जब मजदूर टैंक की सफाई करने के लिए उसमें से मिट्‌टी निकाल रहे थे। तभी उसमें से हडि्डयों के अवशेष के साथ कंकाल निकला, जिसे देखकर मजदूर दहशत में आ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी सरोज साहू को दी। इसके बाद सरोज ने कंकाल मिलने की खबर पुलिस को दी है।

सैप्टिक टैंक में कंकाल मिलने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया गया। टैंक में मिले कंकाल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में फोरेंसिक टीम ने कंकाल को साल भर पुराना होने की जानकारी दी है। ऐसे में पुलिस अब इस मामले को दर्ज करके पूरी जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें