भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 11 ... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 11 की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। देर रात बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस बार हादसे में शादी की खुशी मातम में बदल गई है । दरअसल, शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में अर्जुनी गए साहू परिवार के लोग जब अपने गांव खिलोरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, हादसा पिकअप व ट्रक की टक्कर से हुआ है।



जानकारी मिलने के अनुसार साहू परिवार के सदस्य शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब अर्जुनी से खिलोरा वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है

10 घायल, 11 की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें