दो भालुओं का मिला शव, वन विभाग में मचा हड़कंप - CG Sandesh

दो भालुओं का मिला शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

पिथौरा। जिले महासमुंद व बलौदाबाजार के सीमावर्ती इलाके के ग्राम कोलपदर के जंगल में दो भालुओं के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. दो दिन पहले जहां तेंदुए की लाश मिली थी, उसी जगह 2 भालू मृत मिले हैं. इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची हुई है।


जानकारी के अनुसार कोलपदर के जंगल के कक्ष क्रमांक 91 में दो भालुओं के शव मिले हैं. वन विभाग निगम बार अभ्यारण्य के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे है। वहीं तेंदुए के शिकार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों के घर से तीर कमान, हथियार, बिजली तार, भालुओं के दांत बरामद किया गया है. भालुओं की शव मिलने के मामले में इन्ही आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

बिजली तार बिछाकर वन्य जीवों के शिकार कर रहे थे शिकारी। बताया जा रहा कि भालुओं की लाश दो दिन पुरानी है. वन विभाग निगम की टीम आस-पास के गांव में जांच पड़ताल कर रही है. जंगली सुअर के शिकार के लिए शिकारी बिजली तार बिछाकर रखे रहते हैं, जिससे बिजली करंट की चपेट में वन्य जीव आ रहे हैं. भालुओं के शव मिलने की सूचना पर महासमुंद व बलौदाबाजार जिले के वन अधिकारी संयुक्त जांच कर रहे है. डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची हुई है. आज पोस्टमार्टम के बाद भालुओं का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें