सीएम ने की भाटापारा सड़क हादसे में मृतकों के परिवार को 4 लाख... - CG Sandesh

सीएम ने की भाटापारा सड़क हादसे में मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले 11 लोगों के परिवार वालों को 4-4 लाख रूपए देने की राज्य सरकार ने घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा “बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार लाख रुपये एवं घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं।“


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें