भीषण सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत

मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बड़खरा गांव में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई। 50 घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में से 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 9 बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

सीएम शिवराज सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए

कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। सीएम शिवराज सीधी में थे। वे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें